Friday, April 3, 2020

पति की दशा! कुछ हाइकु

पति बेचारा
प्रेम रोग का मारा,
है न कहीं का!

विवाह पूर्व,
थे गुण सब प्यारे,
चुभते वे ही!

ख़ुद पत्नी को,
कच्ची मिट्टी करके,
स्वर्ण चाहे है!

अपना किया,
दुहाई बच्चों की दे,
ताने है मारे!

वो चाहता क्या,
नहीं जानता ख़ुद,
दुम ही काटे!😢

No comments:

Post a Comment