Tuesday, September 21, 2021

अपनी भूलें

 21/9/21


अपनी भूलें


अपनी भूलें

बच्चों को दोहराते

देख दुखी हूँ


पुराने घाव

दोबारा रिसने से

लग रहे हैं


क्या करूँ अब

समझ नहीं आता

व्याकुल बड़ा


लिख कर ही

पीड़ा को कुछ कम

कर लेता हूँ


सच ही कहा

है, बच्चे देखकर

ज़्यादा सीखते


शायद उन्हें

मिल जाएगी थोड़ी

सी सीख आज


और उनके

अपने बच्चे कुछ

सुधर जाएं


क्रोध ही सारी

भूलों की जड़ होती

याद वे रखें


उपाय बस

मौन व मीठे बोल

से ही मिलता


लागू यह है

कमोबेश हरेक

परिवार में


इसी लिए मैं

फ़ेसबुक पर भी

डाल रहा हूँ


मेरी स्टोरी को

अपनी न बनने

दें आप कभी

No comments:

Post a Comment